निजी स्कूल में रखा गया नकली बम, 48 घंटे में मेहगांव पुलिस ने पर्दाफाश कर सरफिरे छात्र को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

निजी स्कूल में रखा गया नकली बम, 48 घंटे में मेहगांव पुलिस ने पर्दाफाश कर सरफिरे छात्र को किया गिरफ्तार | New India Times

मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे के किनारे बने टीडीएस स्कूल में 5 सितंबर को बम जैसी चीज रखी मिली थी जिससे शहर में हड़कंप मच गया था। इसे लेकर पुलिस महकमे में भी काफी हड़कंप मचा। बम जैसी वस्तु मिलने से शहर एवं कस्बे के लोग दहशत में थे जिसको भिंड पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए मेहगांव पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचने के आदेश दिए। जिस पर मेहगांव पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 48 घंटे में बम जैसी वस्तु को रखने वाले एक सरफिरे छात्र अभिषेक उर्फ वरुण भदोरिया को गिरफ्तार कर खुलासा किया। छात्र का कहना है की स्कूल के ही टीचर को डराने के लिए हमने प्लास्टिक के पाइपों से बम जैसी सामग्री तैयार की थी जिसे स्कूल में रख दिया था और छात्र ने स्वीकार किया की मैंने अपने ही हाथों से उस चिट्ठी को भी लिखा था। छात्र अभिषेक उर्फ वरुण भदौरिया पर अपराध क्रमांक 330/20 धारा 506 भादवी कायम किया गया।

इस कार्रवाई में मेहगांव एसडीओपी आर. के. एस. राठौर, थाना प्रभारी शिव सिंह यादव, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, राजवीर शर्मा, राजवीर यादव, पदम सिंह, आशीष तिवारी, शिव दयाल सिंह की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.