मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

17 ग्राम पंचायतों के चालीस ग्राम के लगभग 5000 लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कन्हान कांप्लेक्स संगम बांध एक एवं दो को रोकने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जोहरी लाल यूवनाती जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमरे के नेतृत्व में विशाल रैली में पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण नहीं की जा सकती अतः प्रस्तावित कन्हान कांप्लेक्स संगम बांध पर रोक लगाई जाए। इस बांध के बनने से हिरदागढ़, करैया, बावनवाड़ा, करमौनीबंदी, खैरमंडल, डोडासेमर, नदौरा सहित 17 ग्राम पंचायतें के आदिवासी लोगों की जमीन अधिग्रहण से आदिवासी भूमिहीन हो जाएंगे जिसका विरोध संघर्ष समिति के माध्यम से किया गया।
