शिव सैनिकों ने 'राज्य सरकार' की अर्थी यात्रा निकालकर दर्ज कराया अपना आक्रोश | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिव सैनिकों ने 'राज्य सरकार' की अर्थी यात्रा निकालकर दर्ज कराया अपना आक्रोश | New India Times

शिवसेना मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख श्री ठाडेश्वर महावर के निर्देश पर संपूर्ण मध्यप्रदेश के 51 जिलों सहित बुरहानपुर में शिवसेना की इंदौर संभाग के प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में पूर्व राज्य प्रमुख रमेश साहू के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्य सरकार की अर्थी यात्रा शिवसेना के जिला कार्यालय शिवालय, पुष्पक बस स्टेंड से कमल टॉकीज चौराहे तक निकाली गई एवं राज्य सरकार की अकर्मण्यता उजागर करते हुए विफलता से नाराज शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों ने जमकर शिवराज सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे लगाये।
कमल टॉकिज चौराहा पर संभाग प्रमुख पंडित आशीष ने अर्थी को अग्नि के हवाले करते हुए शिवसेना के इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस प्रदेश में वरिष्ठ जननेता की जान सुरक्षित नहीं वहां आम जनता स्वयं को डरा हुआ समझ कर भयभीत है, कि हत्यारे सरेआम गुण्डागर्दी आतंक फैलाने के साथ कभी भी कहीं भी जान ले सकते हैं।
प्रशासन की विफलता के कारण हत्यारे खुले आम धूम रहे हैं और पुलिस सफाई दे रही है कि जेल में बंद गेंगस्टर ने हत्या करवाई है। पुलिस की स्विकरोक्ती स्पष्ट करती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी लचर प्रभावहीन है। शिवसेना के इंदौर संभाग के प्रमुख पंडित आशीष शर्मा ने कहां की यदि नृशंस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शिवसेना का आंदोलन उग्र होगा। संपूर्ण इंदौर संभाग के आठों जिले के शिवसैनिक पदाधिकारी राज्य प्रमुख के आदेशानुसार जंगी प्रदर्शन आंदोलन के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर जिला प्रमुख शहर अशोक कोली, जिला प्रमुख ग्रामीण महेन्द्र पाटिल, विधानसभा प्रमुख नारायण चंदेल, तहसील प्रमुख देवीदास भवरे, जिला उप प्रमुख गुलाब पारधी, हैदर भाई, जावेद भाई, निर्मल चित्ते, अतीराज ठाकुर सहित शिवसैनिक युवा सैनिकों ने उपस्थिति दर्ज कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.