सीहोर एनएसयूआई समस्त जिले में चलाएगी हस्ताक्षर अभियान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सीहोर एनएसयूआई समस्त जिले में चलाएगी हस्ताक्षर अभियान | New India Times

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में संचालित एकमात्र महाविद्यालय में विधि संकाय को सन 2017 में बंद कर दिया गया। पिछली सरकार में पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं एनएसयूआई की मांग पर 2 नियमित शिक्षक विधि के शासन ने सीहोर पीजी कॉलेज को दिए थे। आज जब विधि महाविद्यालय प्रारंभ होने की स्थिति में है तो शासन के द्वारा उसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विधि संकाय को पुनः प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन समस्त जिले में चारों विधानसभा बुधनी, आष्टा, इछावर एवं सीहोर में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। इस अभियान को एनएसयूआई अभिभाषक गण, छात्र-छात्राएं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों के बीच चला कर शासन से मांग करेगी कि विधि महाविद्यालय को फिर से प्रारंभ किया जाए और उन बच्चों के सपने पूरे हो जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और विधि के क्षेत्र में जाकर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। पूरे जिले में हज़ारों हस्ताक्षर कराने के बाद एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस द्वारा एक मांग पत्र सरकार को सौपा जाएगा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा है कि यदि इसके बाद भी विधि संकाय को प्रारम्भ करने की मांग नही मानी गई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन चलाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.