अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिये भी चिंतित है राज्य सरकार: मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत | New India Times

रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिये भी चिंतित है राज्य सरकार: मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत | New India Times

राज्य सरकार सभी वर्गों के लिये अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर के ग्राम बरोदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि का मालिकाना हक दिलाये जाने की कार्यवाही प्रदेश में शुरू हो चुकी है। मालिकाना हक मिल जाने से ग्रामीण जन अब अपनी भूमि पर आवश्यकतानुसार बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकेंगे।

राजस्व मंत्री ने कहा कि ग्रामवासियों के हित में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग के लिये योजनाएं चलाई जा रही हैं। कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों और योजनाओं के हितग्राहियों को ऑनलाइन लाभ पहुंचाया गया है।
मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम बरोदा के लिये 2 करोड़ 76 लाख के विकास कार्या की घोषणा की। इसमें 75 लाख की नल-जल योजना, 3 लाख की यज्ञ शाला, 4 लाख की लागत वाला सुलभ शौचालय, सीसी रोड़ सहित बरोदा हायर सेकण्डरी स्कूल का उन्नयन एवं मंदिर निर्माण कार्य शामिल है।

मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को पात्रतानुसार ऐसे सभी लोगों के नाम चिन्हित कर उन्हें राशन पर्ची जारी की जाये, जिन्हें अभी तक राशन नहीं मिल रहा था। उन्होंने गरीबी रेखा वाली सूची भी अपडेट करने और ग्रामीणों की समस्यायें प्राथमिता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.