समाज को शिक्षा के प्रति जागृत करना ही हमारा उद्देश्य: आज़ाद मिर्ज़ा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (मप्र), NIT:

समाज को शिक्षा के प्रति जागृत करना ही हमारा उद्देश्य: आज़ाद मिर्ज़ा | New India Times

मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमा सोलंकी और प्रदेश अध्यक्ष नईम अली के द्वारा धौलपुर निवासी माजिद शरीफी को मुस्लिम महासभा राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आज़ाद मिर्ज़ा के द्वारा माजिद शरीफी के निज निवास पर जाकर उनका इस्तकबाल किया गया और माजिद शरीफी को उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर मुबारकबाद दी। उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर माजिद शरीफी ने आज़ाद मिर्ज़ा व सभी साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे पूरे समाज को एक साथ लेकर मुस्लिम महासभा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आज़ाद मिर्ज़ा ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज को शिक्षा के प्रति जागृत करना चाहिए, शिक्षा समाज के लिए बेहद जरूरी है। इस मौके पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ वर्ग संगठन के राष्ट्रीय सचिव व मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश महासचिव शकील खान, मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष आसिफ उस्मानी, ब्लॉक अध्यक्ष साजिद खान, उमर फारूक, अरशद खान, खलील खान, कलीम खान आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article