भोपाल में महिला को थप्पड़ मारने वाला पुलिस कर्मी हुआ निलंबित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में महिला को थप्पड़ मारने वाला पुलिस कर्मी हुआ निलंबित | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का विडियो वायरल होते ही एसपी ने पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है साथ ही साथ इस की जांच की ज़िम्मेदारी सीएसपी हनुमान गंज को सौंप दी है।

भोपाल में महिला को थप्पड़ मारने वाला पुलिस कर्मी हुआ निलंबित | New India Times

दरअसल गौतम नगर की कलारी पर एक युवक का कलारी के कर्मचारियों से विवाद हो गया बताया जा रहा है कि जब इसकी भनक युवक के बहन को लगी तो वह बीच बचाव करने पहुंच गई। वहीं कलारी के कर्मचारियों ने युवक और महिला पर शराब ठेके में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

भोपाल में महिला को थप्पड़ मारने वाला पुलिस कर्मी हुआ निलंबित | New India Times

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ही थप्पड़ मार दिया। महिला को तमाचा मारने की घटना वीडियो में कैद हो गई। घटना के समय गौतम नगर के थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। जब इस संबंध में NIT सवांददाता ने एसपी मुकेश श्रीवास्तव से बात की तो उनका कहना था कि हवलदार जगीश विश्कर्मा को निलंबित कर दिया गया है साथ ही साथ इस पूरे घटना की जांच सीएसपी हनुमानगंज को सौंपी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article