संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

आज होमगार्ड कार्यालय ज़िला मुरैना में ADG होमगार्ड श्री डीपी गुप्ता कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डिविज़नल कमांडेंट संगीता शाक्य ने उनका स्वागत किया तथा आवश्यक दिशा निर्देशों पर चर्चा की। जिसमें सर्वप्रथम प्लाटून कमांडर सौरभ त्रिपाठी द्वारा 1-2-8 सशस्त्र गार्ड की सलामी महोदय को दी गई। इसके बाद बाद महोदय द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं भंडार, कॉलआउट, लेखा, स्थापना/प्रशिक्षण, SDERF आदि का निरीक्षण किया गया। SDERF जवानों से उपकरणों की जानकारी महोदय द्वारा ली गई एवं आगामी बाढ़ आपदाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया जी, संभागीय सेनानी श्रीमती संगीता शाक्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह जी, ज़िला सेनानी श्री अजय सिंह कश्यप जी के साथ अन्य होमगार्ड/एसडीईआरएफ स्टाफ उपस्थित रहा।
