रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। झाबुआ जिले के मेघनगर के सलीम शेरानी परिवार के सदस्यों की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है ।
भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट सलीम शेरानी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट इंदौर भेजी गई थी वहां से सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अन्य जानकारी देते हुए सलीम शेरानी ने बताया कि मैं मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अभी अस्पताल में ही हूं और मेरे स्वास्थ्य में भी काफी सुधार हुआ है। शेरानी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी अपने घरों में रहें, बहुत अत्यधिक जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें, अपना व अपने परिवार का पूरा ख्याल रखें और स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डरे अपने नजदीक के डॉक्टरों से संपर्क करें।
