बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था शहर में घूम घूम कर ऐसे लोगों को आभार पत्र देकर सम्मानित कर रही है जो वर्तमान विषम परिस्थितियों में लगातार जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ संक्रमित रोग ना फैले जिस हेतु आम जनता को जागरुक कर रहे हैं। कोरोना के रोकथाम एवं बचाव हेतु निरंतर सहयोग करने के लिए संस्था परिवार ने आज जे ए एच हॉस्पिटल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में पदस्थ प्रशासक श्रीमती उर्मिला यादव, पर्यवेक्षक श्रीमती नीतू शाक्य, केस कर्मचारी श्रीमती उपासना भदौरिया, आईटी स्टॉप श्रीमती शिखा गर्ग, सुरक्षाकर्मी श्रीमती कल्पना चौरसिया, श्रीमती शालू राजावत, गंधर्व सिंह तोमर एवं रामबाबू साहू को संस्था के संरक्षक श्याम श्रीवास्तव, अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, सचिव वासुदेव मिश्रा, सहसचिव अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रानी विश्वकर्मा, सदस्य नीलम कुशवाह ने सभी का आभार व्यक्त कर आभार पत्र देकर सम्मानित किया।
