10,000 रूपये के इनामी बदमाश को दतिया पुलिसने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

10,000 रूपये के इनामी बदमाश को दतिया पुलिसने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना बडोनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भेरार हनुमान मंदिर से 6 हथियार बंद बदमाशो को उस समय बडोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जब वह येरई सरपंच के घर डकैती की योजना बना रहे थे, उस दौरान मौके से एक आरोपी दिलीप उर्फ नन्हे दांगी निवासी रेड़ा फरार हो गया था।

पकड़े गए सभी आरोपियों ने पूछताछ पर दिलीप उर्फ नन्हे दांगी निवासी रेड़ा के द्वारा हथियार उपलब्ध कराना बताया था जिस पर थाना जिगना में अपराध क्र 180/20 धारा 399, 400, 402 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया था और फरार आरोपी दिलीप दांगी की तलाश की जा रही थी। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी दिलीप उर्फ नन्हे दांगी पुत्र रामजी शरण दांगी उम्र 36 साल निवासी ग्राम रेड़ा थाना सिविल लाइन दतिया को कल दिनांक 27 -07-20 को असनाई की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व दो राउंड भी बरामद किए गए। उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा हथियारों की सप्लाई के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा, सउनि महेश श्रीवास्तव, सउनि मान सिंह, प्रआर 245 राम सिंह आर 82 दिलीप प्रधान, आर 298 रविंद्र यादव, आर 161 महेंद्र शर्मा, आर.618 पुष्पेंद्र, आर 393 सुरेंद्र पचौरी, आर 701 खुमान, आर. 156 अनील कांत की मुख्य भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.