सडक दुर्घटना में घायलों को विधायक ने पहुँचाया अस्पताल | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;​सडक दुर्घटना में घायलों को विधायक ने पहुँचाया अस्पताल | New India Timesहरदा जिले में बाइक के अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटना में तीन घायलों को विधायक ने अस्पताल पहुँचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक हरदा जिले में होशंगाबाद रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिस पर सवार 3 लोग घायल हो गए। उसी समय मौके वारदात से हरदा विधायक आर के दोगने गुजर रहे थे।​सडक दुर्घटना में घायलों को विधायक ने पहुँचाया अस्पताल | New India Timesघायलों को देख कर वह मदद के लिए दौड पडे।  उन्होंने बाइक सवारों को सडक से उठाकर 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय हरदा पहुँचाया। चालक सुमीत चौधरी सहायक सचिव निवासी सोडलपुर की बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई थी जिसमें चालक सहित उसकी दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं। विधायक के इस मानवता पूर्ण कार्य की सराहना की जा रही है।

By nit