संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT;
ग्वालियर जिले के नए एस पी डॉ. आशीष ने आज डबरा के शहर थाने में पहुंचकर शहर थाने का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान एस पी ने थाना परिसर सहित बैरक का निरीक्षण कर रोजनामचा के रजिस्टर चेक किये और साथ ही डबरा व भितरवार के सभी पुलिस अधिकारियों से रूबरू होकर मुलाकात की साथ ही सभी थाना प्रभारियों को क्राइम पर कंट्रोल करने व थानों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
ग्वालियर जिले में कुछ ही दिनों पहले पदभार संभालने के बाद एस पी डॉ. आशीष ने आज डबरा थाने का निरीक्षण कर डबरा व भितरवार के सभी अधिकारियों से मुलाकात की और क्राइम पर कंट्रोल करने व सर्दियों में होने वाली चोरियों से बचने के लिए सही समय पर गस्त करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अपने क्षेत्र में आने वाले त्योहारों को लेकर शान्ती व्यवस्था बनाए रखे, वही उनका कहना था कि ग्वालियर जिले का डबरा थाना संवेदनशील है और शहर के बहार का थाना है इस लिए डबरा थाने पर नजर बनाए रखना मेरी पहली प्रथमिकता है।
