अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना की पुलिस को मुखबिर से सचना मिली कि एक युवक पुराने कबाड़ खाना के पास गाड़ी बेचने की बात कर रहा है। तत्काल मौके पर महुँच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलिए के अनुसार युवक को पकड़ कर जब उस से पूछताछ की तो वह पुलिस को इधर उधर घुमाने लगा लेकिन जब उसके साथ सख्ती की गयी तो उस ने तीन अन्य वाहनों के भी चोरी करने की बात कबूल की। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम बब्लू कुशवाहा पुत्र कल्याण सिंह कुशवाहा (25 वर्ष, निवासी अशोका गार्डन भोपाल का होना बताया है। कोतवाली थाना की पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरिफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
