गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के शहर आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के शहर आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

मध्य प्रदेश राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के ग्वालियर शहर आगमन पर रविवार को अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं नमो फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा के नेतृत्व में गृहमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा भाजपा के कर्मठ नेता होने के साथ-साथ दतिया जिले में ग्रह निवास होने के साथ-साथ नरोत्तम मिश्रा के नजदीकी माने जाते हैं। ऐसा माना जा सकता है कि आगामी उपचुनाव को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का शहर आगमन हुआ है। प्रमुख रूप से अशोक शर्मा, अशोक सोनी, अनिल शर्मा, रितेश श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, विजय कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, आर पी द्विवेदी इत्यादि लोगों ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.