टूटा हुआ पुलिया दे रहा है दुर्घटनाओं को दावत, वाहन चालक परेशान | New India Times

मो. मुज़म्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

टूटा हुआ पुलिया दे रहा है दुर्घटनाओं को दावत, वाहन चालक परेशान | New India Times

विकास खण्ड जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक पुलिया विगत दिनों क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके चलते क्षेत्रीय राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पढ रहा है। मुख्य मार्ग पर स्थित यह पुलिया ग्राम के.जी.एम. कांप्लेक्स आफिस से 4 नम्बर को जाती है, इस सडक मार्ग से स्कूल, सरकारी अस्पताल सहित क्षेत्र के अन्य वर्डो को जोड़ने का माध्यम है। इस सड़क मार्ग पर पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से आम राहगीरों को कोई बड़ी दुर्घटना हो जाने का भय सताने लगा है। यहां से चार पहिया वाहनों का तो आवागमन ही बन्द हो गया है। दो पहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर कर आवागमन कर रहे हैं। बारिश के दिनों में अब कभी भी क्षतिग्रस्त पुलिया के धसने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अनेकों बार पुलिया की मरम्मत किये जाने की मांग की गई लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं की गई। अब क्षेत्रीय लोगों द्वारा सम्बन्धित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.