गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा बलिदान दिवस पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को नमन करने के साथ ही चीनी सेना के द्वारा शहीद किये गये भारतीय जवानों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा बलिदान दिवस पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को नमन करने के साथ ही चीनी सेना के द्वारा शहीद किये गये भारतीय जवानों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा 18 जून बलिदान दिवस पर सर्वप्रथम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया गया साथ ही चीनी सेना के द्वारा भारतीय जवानों के साथ की गई शर्मनाक घटना का विरोध करते हुए उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

चाइना के द्वारा जिस तरह से भारतीय सेना के साथ धोखा किया गया इसकी गौरवशाली सामाजिक संस्था ने कड़ी निंदा की है। संस्था द्वारा 101 दिए जलाकर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, सह सचिव वासुदेव मिश्रा, नीलम कुशवाहा, विजय शर्मा, संदीप शुक्ला इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.