हाईटेक ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में डिजिटल कैशलेस विषय पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​हाईटेक ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में डिजिटल कैशलेस विषय पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला | New India Timesहाईटेक ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का गुलमोहर भोपाल में आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित सेमिनार में सेकड़ों की तादात में पहुंचे विद्याथिर्याे को केशलेस ट्रांजेक्शन, डिजिटल पेमेंट के बारे में बताया गया है। आदर्श क्रेडिट के ब्रांच मैनेजर श्री योगेश पालीवाल जी ने विद्यार्थियों, फेकल्टी एवं स्टाॅफ को केशलेस अर्थव्यवस्था के अंतर्गत देश में इलेक्ट्रानिक पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये डिजिटल पेमेंट सिस्टम को एन्ड्राईड मोबाईल के माध्यम से केशलेस पेमेंट की बारिकियों एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान श्री पालीवाल जी ने बताया कि हर बैंक का अपना डिजीटल ऐप होता है जिसके माध्यम से आॅनलाईन ट्रांजेक्शन, बिजली का बिल, मोबाईल टेलीफोन का बिल एवं विभिन्न प्रकार की शाॅपिंग आदि में मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। केशलेस ट्रांजेक्शन हेतु आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी का एन्ड्राईड मोबाईल ऐप आदर्श मनी भी उपयोग किया जाता है। आदर्श क्रेडिट देश भर में विभिन्न जगहों पर कियोस्क सेंटर प्रारंभ करने जा रहा है जहां कई ग्रेज्यूट लोगों को रोजगार मिलेगा।  

हाईटेक ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के संचालक अनिल मालवीय ने बताया कि केशलेस भुगतान से लेन-देन में पारदर्शिता आएगी साथ ही केश के डिजिटल हस्तांतरण से देश प्रगति की और बढे़गा। इस प्रशिक्षण में उपस्थित विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम को बहुत करीब से एवं बहुत अच्छे ढंग से जाना, समझा और आत्मसात किया। श्री मालवीय ने प्रेस को बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण आगे भी संस्थान निःशुल्क आयोजित करता रहेगा जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक किया जाता रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article