अमन मानव समाज सेवी संस्था ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

अमन मानव समाज सेवी संस्था ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

अमन मानव समाज सेवी संस्था ने सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया।


यूनाइटेड बैंक निर्मल हॉस्पिटल झांसी उत्तर प्रदेश में आयोजित रक्तदान शिविर में अमन मानव समाज सेवी संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवाना गौरी व ममता शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने रक्तदान किया।
देश व प्रदेश में हो रही ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी को देखते हुए मासिक रक्तदान कैंप का आयोजन किया है साथ ही में संस्था से जुड़े हुए लोगों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से अपील की कि अधिक संख्या में लोग जाकर रक्तदान करें और लोगों को प्रेरित करें।
इस मौके पर मानस मिश्रा व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
राशिद मंसूरी ने इस मौके पर मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया।

By nit