धौलपुर जिला की कंचनपुर पुलिस ने एक अवैध देशी बंदूक व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला की कंचनपुर पुलिस ने एक अवैध देशी बंदूक व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर जिला की कंचनपुर पुलिस ने एक अवैध देशी बंदूक व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) सैंपऊ विजय कुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में बदमाशों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कंचनपुर पुलिस को एक मुल्जिम को 01 अवैध देशी बन्दूक सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुल्जिम रामकुमार उर्फ रामू पुत्र राम जाति गुर्जर निवासी लालौनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को कुर्रेन्दा मोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 हस्तनिर्मित देशी बन्दूक बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना कंचनपुर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article