एसडीएम देवरी राजेंद्र पटेल ने किया विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

एसडीएम देवरी राजेंद्र पटेल ने किया विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले की तहसील देवरी के एसडीएम राजेन्द्र कुमार पटेल व तहसीलदार कुलदीप पारासर ने मंगलवार को देवरी नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर अचानक ही औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण स्थानों में से नगर के स्कूलों में 12 वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के पेपर हो रहे हैं जिसके लिये स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय देवरी व शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक हायर सेकंडरी स्कूल आदि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा व केन्द्र में कोरोना संबंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिये व बच्चों को कोरोना से बचाव के लिये मास्क, सेनेटाइजर, साबुन से हाथ धोना आदि समझाइश दी।

एसडीएम देवरी राजेंद्र पटेल ने किया विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण | New India Times

स्कूल के बाद नगर में मुख्य मार्ग सड़क का डामरीकरण निर्माण कार्य चल रहा है जो कि करीब नौ किलो मीटर की बनायी जा रही है जिसकी निर्माण एजेंसी नगरपालिका है जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 62 लाख बतायी जा रही है जिसका भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी गई व ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ सड़क बनाने लिये निर्देशित किया गया।

एसडीएम देवरी राजेंद्र पटेल ने किया विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण | New India Times

शहर के बाजार में सभी दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिये कि शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुये दुकानों को चलाया जाये, सोसल डिस्टेन्स का पालन न होने पर दुकानदारों पर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान नगर के लोगों द्वारा आयी समस्या का मौके पर तुरन्त निराकरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article