लाक डॉउन के कारण मुमताज महल फेस्टिवल का अर्धशतक का रिकॉर्ड टूटा, एक मस्जिद में कुरान पाठ करके दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लाक डॉउन के कारण मुमताज महल फेस्टिवल का अर्धशतक का रिकॉर्ड टूटा, एक मस्जिद में कुरान पाठ करके दी गई श्रद्धांजलि | New India Times
फाइल फोटो

लाक डॉउन के कारण मुमताज महल फेस्टिवल का आयोजन भी प्रभावित हुआ है और इसके आयोजन की अर्धशतक पुरानी प्राचीन परंपरा भी इस वर्ष टूट गई है। मुमताज महल फेस्टिवल बुरहानपुर के अध्यक्ष शहजादा मोहम्मद आसिफ खान गौरी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष 7 जून को जैनाबाद के पाइन बाग़ में बेगम मुमताज की अस्थाई कब्रगाह पर भारी भीड़ के साथ जनमानस की मोहब्बत के साथ एकत्रित होकर कुरान पाक का पाठ करके श्रद्धांजलि देने की एवं उसके पश्चात हलीम का प्रसाद वितरित करने की परंपरा रही है लेकिन लाॅक डाउन के कारण इस वर्ष 7 जून 2020 को यह परंपरा टूट गई। शहजादा मोहम्मद आसिफ खान गोरी ने बताया कि लाॅक डाउन की परिस्थितियों के कारण एक धार्मिक स्थल पर 5 लोग एकत्रित होकर एवं कुरान पाक का पाठ पढ़कर बेगम मुमताज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकाकुल शहजादा मोहम्मद आसिफ खान गौरी ने बताया कि देश के लाॅकडाउन के कारण हमने अपना 50 वर्षीय कार्यक्रम इस साल देश के लिए समर्पित कर दिया है और कोरोना के कारण कोई कार्यक्रम नहीं हो सका है। मुमताज महल फेस्टिवल बुरहानपुर के अध्यक्ष शहजादा मोहम्मद आसिफ खान ने बुरहानपुर की जनता से अपील की है कि देश के इस संकट में घर में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहकर प्रशासन को वांछित सहयोग प्रदान कर कोरोना की लड़ाई में सहभागी बनें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.