अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के गौतम चौधरी को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने प्रदेश प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसकी जानकारी देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ गुप्ता का मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी तरह ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए मैं विश्वास दिलाता हूं कि वैश्य एकजुटता और वैश्य सशक्तिकरण का मैं सार्थक प्रयास करूंगा।
श्री चौधरी को महासभा का प्रदेश प्रचार मंत्री बनाए जाने पर अनेक बधाइयां एवं शुभकामनाएं लगातार मिल रही हैं।
