सायबर सेल ने करीब 2,50,000/- रूपये कीमत के मोबाइल किया बरामद, 17 मोबाइल को ट्रेस कर उनके मालिकों को एसपी ने सौंपा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र) NIT:

सायबर सेल ने करीब 2,50,000/- रूपये कीमत के मोबाइल किया बरामद, 17 मोबाइल को ट्रेस कर उनके मालिकों को एसपी ने सौंपा | New India Times

धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत गुम हुए मोबाइलों के आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदशन में क्राईम सायबर सेल प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को लगाया गया था।
जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु सायबर सेल को भेज दिया जाता है। सायबर सेल प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा सक्रियता दिखाते हुयें जिले के थाना प्रभारियों द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों पर सायबर सेल के द्वारा विगत एक साल से गुम हुए मोबाइलो के बिल के आधार पर आईएमईआई नम्बर ट्रेसिंग हेतु टेलीकाम कंपनियों को भेजे गये। जिसमें कुल 17 मोबाइल जिले व आस-पास के जिले में चालू होना पाया गया। चूंकि फरियादियों द्वारा आवेदन पत्र में मोबाईल अपनी गलती से गिरना बताया गया था। इसीलिए सायबर सेल द्वारा गुम हुए मोबाइलों को चलाने वाले यूजर्स को काल लगाकर उनसे मोबाइल को वापस सायबर सेल धार में जमा कराने हेतु सूचित किया गया जिस पर से सायबर सेल धार में 17 मोबाइल प्राप्त हुए जिनकी कीमत लगभग 2,50,000/- रूपये है।

जप्त मोबाइलों के मालिकों के नाम छगन पिता रामसिंह निवासी पीथमपुर धार, शोभा पिता राकेश परमार निवासी लाड मस्जिद धार, विजय पिता नानुराम निवासी दौलतपुरा धार, नीरज पिता विनोद श्रीवास्तव निवासी इन्दौर, छगनलाल पिता भेरू निवासी सावरिया नगर धार, अब्दुल पिता अहमद हुसैन निवासी गांधीकालोनी धार, मंजु पति सतीश निवासी सुन्दरवन धार, गबु पिता नानुराम निवासी चिकलीया धार, आशीष पिता गंगाराम निवासी हातोद धार, रविन्द्र कुमरावत निवासी धार, विष्णु पिता मुन्नालाल बामनिया निवासी धार, भउलाल अखारे निवासी खरगोन, जितेन्द्र पिता भगवान सोलंकी निवासी खरगोन, विकास पिता भउ मराठा निवासी शिवविहार धार, प्रीति पिता नानुराम साकले निवासी प्रकाश नगर धार, दिनेश पिता पुंजलाल प्रजापत निवासी कुमारगड्डा धार, शिवम पिता राघवेन्द्र निवासी श्रीकृष्ण नगर धार है।
सायबर सेल द्वारा खोजे गये सभी 17 मोबाइलों के मालिकों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक के हाथों उन्हें सुपुर्द किया गया। मोबाइल मालिकों द्वारा सायबर सेल के कार्य की सराहना की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.