रक्तदान महादान सेवा समिति ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

रक्तदान महादान सेवा समिति ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान | New India Times

कोरोना वैश्विक महामारी की इस विषम परिस्थितियों में जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर जनमानस के जीवन की रक्षा के लिए काम किया ऐसे योद्धाओं का रक्तदान महादान सेवा समिति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी , चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों, नगर पालिका CMO और सफाईकर्मीयों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अथितियों में सिटी मजिस्ट्रेट विरेन्द्र सिंह कटारे, वरिष्ठ चिकित्सक संजय जोशी, सीएसपी संजीव मुले, नगरपालिका सीएमओ विजय कुमार शर्मा, टीआई कोतवाली थाना प्रतिक राय, टीआई नौगांव थाना युवराज सिंह चौहान का सम्मान समिति के अध्यक्ष डाॅ आर सी मौर्य, उपाध्यक्ष रितेश डावर, सचिव कीर्तिमान हरिराम पटेल, समिति के सदस्य अजय भाबर, रवि भाबर, पवन वर्मा, अंकिता अमलियार ने किया। समारोह का संचालन जसप्रीत सिंह डंग और आभार चेतन खेर ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.