अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी मथुरा को कलेकट्रेट कार्यालय पर मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट, जिला कांग्रेस मथुरा के जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में दिया। इस दौरान प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट, मुकेश धनगर, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल महानगर अध्यक्ष महिला, यतेंद्र मुकद्दम, प्रवीण ठाकुर, विक्रम वाल्मीकि काे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस दौरान दीपक चौधरी व उमेश शर्मा ने कहा, कि जिला प्रशासन पूरी तरह तानाशाही पर उतारु है, भाजपा सरकार के इशारे पर मथुरा में पुलिस प्रशासन ने हम लोगों की आज गिरफ्तारी की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल से रिहा करना ही पड़ेगा। इस माैके पर श्याम सुंदर उपाध्याय पूर्व चेयरमैन मथुरा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, एनएसयूआई, जिला अध्यक्ष का काशन रिजवी, मोहन सिह मेयर प्रत्याशी, कीरती कौशिक, दिनेश पाठक विनोद शर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
