पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशन में 4 स्पेशल टीमों ने चम्बल के बीहड़ों में कुख्यात इनामी डकैत केशव की तलाश में चलाया सघन सर्च अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशन में 4 स्पेशल टीमों ने चम्बल के बीहड़ों में कुख्यात इनामी डकैत केशव की तलाश में चलाया सघन सर्च अभियान | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए धौलपुर पुलिस “दस्यु मुक्त डांग, दस्यु मुक्त बीहड़” अभियान चला रही है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि ईनामी डकैत केशव की तलाश के लिए 4 स्पेशल टीम गठित कर चम्बल की बीहड़ों में रवाना की गई जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। टीम नम्बर-1 में थानाधिकारी सदर बाड़ी योगेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक ने मय आरएसी जाप्ता, पुलिस लाइन का जाप्ता इलाका करहाने का पुरा, बंडापुरा, सेवर, पीली कछार, मोती कोटरा से कोले वाली माता बीहड़ आदि में सघन सर्च अभियान चलाया। टीम नम्बर-2 में डीएसटी प्रभारी सुमन कुमार उप निरीक्षक व थानाधिकारी थाना नादनपुर लाखन सिंह उप निरीक्षक ने मय आरएसी जाप्ता एवं पुलिस लाइन जाप्ता के साथ सिद्द मन्दिर, डाबीर, झझेबाई,, पीली कछार से कोले वाली माता तक सर्च अभियान चलाया। टीम नम्बर-3 में राम सिंह सहायक उप निरीक्षक थाना सरमथुरा व हैड कॉन्स्टेबल मुकेश डीएसटी टीम धौलपुर ने पुलिस लाइन जाप्ता के साथ खरैटी से चंबल किनारे, झझेबाई, मोती कोटरा से कोले वाली माता तक सघन सर्च अभियान चलाया। टीम नम्बर-4 में थानाधिकारी थाना बसईडांग कैलाश चन्द व हैड कानि विनोद कुमार डीएसटी टीम धौलपुर ने मय जाप्ता भोमिया मन्दिर से पीली कछार, मोती कोटरा पुराना पीली, मोती कोटरा कोले वाली माता तक सघन सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान डकैत केशव के छिपे होने के सम्भावित ठिकानों की भी गहनता से जांच-पड़ताल की गई है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि सघन सर्च अभियान के दौरान सभी टीमों ने कोले वाली माता मन्दिर पर सायपुर गांव के 10 पुरों के पंच-पटेलो से शिष्टाचार वार्ता कर चर्चा की गई तथा डकैत केशव को शरण खाना पानी न देने तथा पुलिस को सूचना देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि डांग को दस्यु मुक्त करने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.