अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

केंद्र सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली वर्चुअल रैली की जिम्मेदारी के लिये केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माेहसीन रजा, प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी को भी गोरखपुर और झांसी कमिशनरी का वर्चुअल रैली का मुख्य वक्ता बनाया है। इन कार्यक्रमों काे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करना है।
स्पष्ट हो कि जहीर अब्बास जैदी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता रहे हैं। श्री जैदी ब्रज क्षेत्र प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख भी रहे हैं, आपको पार्टी नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने उसे बखूबी जिम्मेदारी के साथ तन मन धन से पार्टी हित के लिए कार्य किया हैं। इससे पहले आप बृज, पश्चिम व अवध क्षेत्र के प्रभारी के साथ, प्रत्येक जिले में जा-जाकर सैकडाे अल्पसंख्यकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री जैदी द्वारा पार्टी हित में किए गए बेहतर कार्यों काे देखते हुये, पार्टी नेतृत्व समय-समय पर आपको नई नई जिम्मेदारी से नवाजता रहता है।
