अनोखा प्रदर्शन: किसान कांग्रेस ने जल सत्याग्रह कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की, फरधान नहर में कांग्रेसियों ने जल में खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

अनोखा प्रदर्शन: किसान कांग्रेस ने जल सत्याग्रह कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की, फरधान नहर में कांग्रेसियों ने जल में खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार ‘पंकज’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना फरधान के अंतर्गत ग्राम मऊ दाउदपुर के पास बड़ी नहर में जल सत्याग्रह कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की। लॉक डाउन का पूरी तरीके से पालन करते हुए कांग्रेसी 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जल के अंदर रहे।

अनोखा प्रदर्शन: किसान कांग्रेस ने जल सत्याग्रह कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की, फरधान नहर में कांग्रेसियों ने जल में खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

सह मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार “पंकज” ने बताया की यह जल सत्याग्रह आंशिक था, आज 3 घंटे जल के अंदर रह कर हम लोगों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया है और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अविलंब रिहाई की मांग की है यदि सरकार ने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो यह जल सत्याग्रह क्रमिक अनशन में तब्दील किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता बिना कुछ खाए पिए तब तक जल के अंदर रहेंगे जब तक हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी की रिहाई नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेसका हर कार्यकर्ता योगी सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार खड़ा है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आपदा के समय जरूरतमंदों के लिए दिन-रात सक्रिय रहकर सबकी सहायता कर रहे थे, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उनके सेवा कार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है, उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाला जाना भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इस दौरान ललित मिश्रा जिला संयोजक सोशल मीडिया, केके दीक्षित प्रदेश सचिव लेबर प्रकोष्ठ, कामिल उस्मानी जिला अध्यक्ष युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, तरुण शालू भीखमपुर, प्रदीप यादव, हर्ष अवस्थी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article