मध्य प्रदेश के ज़िला सिवनी के लाल डाॅक्टर मुबीन रहमान का दुनिया में हो रहा है नाम रोशन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के ज़िला सिवनी के लाल डाॅक्टर मुबीन रहमान का दुनिया में हो रहा है नाम रोशन | New India Times

कोरोना वायरस नें इस वक़्त पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है ऐसे स्थिति में समाजसेवियों का एक तबका ऐसा भी है जो अपनी जान जोखिम में डाल कर मानव जीवन को बचाने के लिए अपने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं हैं। जहां सरकार नहीं पहुंच पा रही है वहां समाजसेवियों ने पहुंचकर ग़रीब, बेसहारा लोगों की मदद कर मानवता की नई मिसाल पेश की है। इसी कड़ी में ज़िला सिवनी के लाल डाॅक्टर मुबीन रहमान का नाम भी उभर कर सामने आया है। लोगों का कहना है कि डाॅक्टर मुबीन रहमान डाॅक्टरी के पढ़ाई के समय से ही मानव हित के कार्यों के प्रति सजग एवं जागरूकता कार्यक्रम में मुफ्त कंसल्टेशन का काम देते आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के ज़िला सिवनी के लाल डाॅक्टर मुबीन रहमान का दुनिया में हो रहा है नाम रोशन | New India Times

वर्तमान में कोविड 19 की महामारी को देखते हुये इन की संस्था मर्सी मेडी- कोग्निशन ने डॉक्टर्स, पुलिस और सरकारी पदाधिकारियों को मास्क और सैनिटाइजर अपने निःस्वार्थ भाव से भेंट किए और मानव सेवा में लगे डॉक्टर्स, पुलिस अफ़सर, एडमिनिस्ट्रेटर का उत्साह बढ़ाया जिस से वह पूरी तरह से शोसल मीडिया में छाये रहे। इसी को देखते हुये वल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन सहित 12 अलग अलग प्राइवेट एवं शासकीय संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र देकर इन को सम्मानित किया है। बताया जा रहा है कि इन की संस्था मर्सी मेडी- कोग्निशन हैदराबाद, नागपुर, भोपाल, इंदौर, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में मुफ्त में सेवाएं दे रही है।

By nit

3 thoughts on “मध्य प्रदेश के ज़िला सिवनी के लाल डाॅक्टर मुबीन रहमान का दुनिया में हो रहा है नाम रोशन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article