संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

सागर संभाग आयुक्त श्री अजय सिंह गंगवार आज पन्ना पहुंचे और जिले के द्वारी रतनपुरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने गरीब मजदूर के निर्माणाधीन भवन उद्घाटन में शामिल हुए।

पन्ना जिला के नगर अमानगंज से महज 10 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत द्वारी के अन्तर्गत ग्राम रत्न पुरा में सागर आयुक्त श्री गंगवार जी पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम अनुसार जिला पंचायत सीईओ, तहसीलदार आवन्तिका तिवारी सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत गरीब मजदूर के निर्माण किये गए भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इस भवन के मालिक और उसके समूचे परिवार का हाल चाल जाना इसके पश्चात नन्ही बच्ची द्वारा कलश दीप प्रज्जवलित किया गया ठीक इसके बाद सरल स्वभाव के धनी माननीय सागर सम्भाग आयुक्त श्री गंगवार ने नए भवन का फीता खुद न काटते हुए उसी मजदूर से फीता काटने को कहा जिसके नाम यह आवास स्वीकृत हुआ और आपने ताली बजाकर कर स्वागत किया। श्री गंगवार जी का पन्ना जिले में यह पहला दौरा बताया जाता है। इस उद्घाटन के पहले आपने जिला पंचायत सीईओ एवं पन्ना कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के साथ कोबिड19 के तहत जिला अस्पताल का जायजा लिया और आईसीयू वार्ड एवं सामान्य वार्डो का निरीक्षण भी किया।
