बरखा श्रीवास्तव/शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के श्रीप्रकाश सिंह निमराजे जाने माने समाजसेवी हैं जो गोपाल किरण समाजसेवी संस्था के प्रमुख प्रतिनिधि हैं। कोरोना कोविड19 नामक महामारी से मुकाबले के लिए अपने पूरे संगठन के साथ बिना किसी के स्वार्थ के वह और उनके सभी संगठन के सदस्य निरन्तर कार्य कर रहे हैं। निमराजे जी के मार्गदर्शन के फलस्वरूप लोगों को सूखा राशन, सेनेटाइजर, नाश्ते में फलों का वितरण, शर्बत निरंतर लोगों मिल रहा है। जिसके
परिणामस्वरूप कुछ खास संस्थाएं इन विशेष कार्यो पर बहुत गौर करती हैं। उनके समाजसेवी कार्यों को देखते हुए प्रखर प्रवाह फाउंडेसन ट्रस्ट ने श्री श्रीप्रकाश निमराजे जी को अंतर्राष्ट्रीय “PPF कोरोना वारियर” सम्मान से सम्मानित किया।
ईश्वर उनके सतत प्रयासों को हमेशा सफलता प्रदान करे।
