'एक कदम गांव की ओर' मुहिम में आकाश एवं अजाक्स सदस्य अजनार परिवार ने अपने गांव में मानवता का परिचय देते हुए वितरित किया राशन | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

'एक कदम गांव की ओर' मुहिम में आकाश एवं अजाक्स सदस्य अजनार परिवार ने अपने गांव में मानवता का परिचय देते हुए वितरित किया राशन | New India Times

अजाक्स-आकाश अलिराजपुर के द्वारा जिले के गांव में कोरोना महामारी के दौर में जरूरतमंदों के लिए आवश्यक खाद्यान दाल, तेल, आटा, शक्कर, चाय पत्ती, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, आलू, प्याज आदि सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

'एक कदम गांव की ओर' मुहिम में आकाश एवं अजाक्स सदस्य अजनार परिवार ने अपने गांव में मानवता का परिचय देते हुए वितरित किया राशन | New India Times

उदयगढ़ विकास खण्ड के ग्राम-कालुवाट में अजनार परिवार की तरफ से एक कदम गांव की ओर स्लोगन का अनुसरण करते हुए गांव के भूमिहीन, निःसहाय, निर्धन वर्ग के एससी, एसटी समुदाय के चिन्हांकित अनेक परिवारों को आवश्यक सामग्री में तेल, शक्कर, प्याज, आलु लाल मिर्च, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, चाय पत्ती आदि का वितरण आकास एवं अजाक्स प्रतिनिधि श्री सुरेश अजनार ( स्वास्थ्य विभाग) एवं उनके भाई मुकेश अजनार (सहायक प्राध्यापक) रूपेश अजनार और श्री इडलसिंह मण्डलोई (शिक्षक) द्वारा किया गया। गाँव के पढ़े लिखे व कर्मचारी अधिकारी बनने के बाद वैश्विक महामारी के इस दौर में जरूरतमंद परिवारों को सहायता करने पर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियो की झलक देखते ही बन रही थी, ओर इस पहल एवं समाजहित के कार्य की सभी ने प्रसंशा की।

'एक कदम गांव की ओर' मुहिम में आकाश एवं अजाक्स सदस्य अजनार परिवार ने अपने गांव में मानवता का परिचय देते हुए वितरित किया राशन | New India Times

अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह भयडिया ने कहा कि इस मुहिम में सोशल डिस्टेंस के साथ ही इस महामारी से बचने के लिए आवश्यक उपायों का प्रचार-,प्रसार के लिए एक दिन का समय निकाल कर हम सभी पढ़े-लिखे लोग अजनार परिवार के कार्य से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।
आकास जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर ने कहा कि वाक्य में अजनार परिवार ने जो समाजहित का कार्य किया है वह प्रशंसा योग्य है, इसी प्रकार सभी समाजजन अपने अपने गांव के पड़े लिखे व कर्मचारी-अधिकारी गांव में जाकर एक कदम गाँव की ओर मुहिम का हिस्सा बने ओर राहत सामग्री वितरण के साथ ही जनजाग्रति का कार्य करे संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.