धार्मिक स्थल एवं विद्यालयों के निकट से शराब दुकानें हटाने की मांग को लेकर यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने जिला आबकारी अधिकारी आर.बी. वैध को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

धार्मिक स्थल एवं विद्यालयों के निकट से शराब दुकानें हटाने की मांग को लेकर यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने जिला आबकारी अधिकारी आर.बी. वैध को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जैसा कि ज्ञात है की धार्मिक स्थल चर्च एवं विद्यालयों के निकट नगर के प्रमुख चौराहे कचहरी चौक में शराब दुकान के आने से आमजन मानस में भारी आक्रोश उमड़ा है और निरंतर शराब दुकान का विरोध अपने अपने स्तर से किया जा रहा है इसी सिलसिले में आज यूथ विंग समर्पण युवा संगठन द्वारा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.आर. वैध जी को भी ज्ञापन सौंपकर अपनी बात को तटस्थता के साथ रखा गया iसाथ ही मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, अपर सचिव आबकारी विभाग मध्यप्रदेश शासन को भी लगातार मेल भेजे जा रहे हैं।

धार्मिक स्थल एवं विद्यालयों के निकट से शराब दुकानें हटाने की मांग को लेकर यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने जिला आबकारी अधिकारी आर.बी. वैध को सौंपा ज्ञापन | New India Times

कुछ दिन पहले भी इस मामले के खिलाफ यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने अपनी आवाज को उठाते हुए शराब दुकान के विरोध में जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा था और निरंतर संगठन के माध्यम से सोशल मीडिया में लगातार शराब दुकान का विरोध किया जा रहा है एवं सिवनी विधानसभा के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा भी इस मुहिम में संगठन के कार्य की सराहना करते हुए पूरा सहयोग दिया । विधायक द्वारा स्वयं शराब दुकान पहुंचकर धार्मिक स्थल चर्च से शराब दुकान की दूरी मापी गई जिसमें दूरी मात्र 37 पाई गई जबकि नियमानुसार धार्मिक स्थलों से शराब दुकान की दूरी 50 मीटर की होनी चाहिए एवं विधायक द्वारा तत्काल इसकी जानकारी जिला कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी को दी गई है जिसमें 3 दिनों का समय देते हुए शराब दुकान को हटाए जाने की बात कही गई । यूथ विंग समर्पण युवा संगठन सिवनी विधानसभा के विधायक को धन्यबाद प्रेषित करता है एवं संगठन जनहित के कार्यों विधायक जी से सहयोग की अपेक्षा करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.