झांसी शहर में कोरोना ने दी दस्तक, कई इलाके सील | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी शहर में कोरोना ने दी दस्तक, कई इलाके सील | New India Times

झांसी शहर में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है जिसके चलते झांसी नगर निगम के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले छनिया पुरा, सागर गेट, गोसाई पुरा, डरुभोंडेला, तलैया, बाहर सैयर गेट, बाहर ओरछा गेट प्रथम व बाहर ओरछा गेट द्वितीय पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। कोई भी यहां ना आ सकेगा और ना ही बाहर जा सकेगा। यहां रह रहे परिवारों के सदस्यों का सैंपल लेते हुए टेस्टिंग की जाए तथा सभी के घरों में क्वॉरेंटाइन स्टीकर लगाए जाएं, यह निर्देश जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी ने कैंप स्थित सभागार में चिन्हित समस्त वार्डों में आवश्यकताओं की पूर्ति कैसे हो उसकी रणनीति बनाते हुए दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चिन्हित वार्डो में कोई व्यापार नहीं होगा सभी दुकानें बंद रहेंगी।

झांसी शहर में कोरोना ने दी दस्तक, कई इलाके सील | New India Times

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वार्ड नंबर 45 छनिया पुरा में कोबिड पॉजिटिव मरीज मिला है अतः इस वार्ड से जुड़े समस्त वार्ड जिसमें वार्ड नंबर 59, वार्ड नंबर 58, वार्ड नंबर 47, वार्ड नंबर 42, वार्ड नंबर 11, वार्ड नबंर 54,और वार्ड नबंर33 शामिल है सभी को सील कर दिया गया है। इन वार्डो में व्यापारिक गतिविधियों को पूर्णतयः प्रतिबंधित किया गया है।उन्होंने सभी वार्डों के लिए बेसिक आवश्यकताओं सहित दूध, सब्जी, राशन के लिए जल्द ही स्थान चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए ताकि उन स्थानों से वार्ड में रहने वालों के लिए के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परिवारों का सैंपल लेते हुए टेस्टिंग तेजी से की जाए ताकि संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी संदिग्ध है उन्हें जल्द से जल्द ट्रेस करते हुए सैंपल लिए जाएं। उन्होंने समस्त वार्डों के आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध है तो उसकी जानकारी इंट्रीग्रेटिड कंट्रोल रूम जिसका नंबर 0510-2371100, 237110 1, 2371199 पर तत्काल सूचना दें ताकि उन्हें प्रॉपर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर गजेंद्र कुमार निगम, नगर आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री सलिल पटेल, निदेशक पैरामेडिकल डॉक्टर नरेंद्र सेंगर, सचिव मंडी श्री पंकज शर्मा, श्री रोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article