चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के सहयोग से तीसरी भोजन शाला शुरू, 3000 पैकेट का खर्च उठाएगा फाउण्डेशन | New India Times

रहीम शेरानी, रतलाम (मप्र), NIT:

चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के सहयोग से तीसरी भोजन शाला शुरू, 3000 पैकेट का खर्च उठाएगा फाउण्डेशन | New India Times

रतलाम नगरीय क्षेत्र में निर्धन, बेसहारा निराश्रित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों के लिए नगर निगम की भोजन व्यवस्था में मांग तथा आपूर्ति में अंतर बढ़ने पर नगर निगम ने मोती नगर में तीसरी भोजन शाला शुरू की है। शहर में पिछले दो दिन से 3 हजार भोजन पैकेट अतिरिक्त बनना आरंभ हो गए हैं, इन पैकेट के निर्माण का समस्त खर्च चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन उठाएगा।

फाउण्डेशन अध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि मोती नगर में तीसरी भोजन शाला से प्रतिदिन 3000 भोजन पैकेट तैयार करवाये जा रहे हैं। इस भोजन शाला में बनने वाले भोजन की सभी प्रकार की आवश्यक भोजन सामग्री एवं मजदुरी का भुगतान चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा किया जाएगा। इन 3000 भोजन पैकेट का वितरण नगर निगम के माध्यम से हो रहा है। नगर निगम इन दिनों नगर में प्रतिदिन दोनों समय भोजन उपलब्ध करवा रहा है।
तीसरी भोजन शाला शुरू होने के बाद नगर में प्रतिदिन लगभग 16200 भोजन पैकेटों का वितरण किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.