शिक्षक संघ एकीकृत ने आज उप खण्ड अधिकारी को दिए हाथ से निर्मित मास्क | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ एकीकृत ने आज उप खण्ड अधिकारी को दिए हाथ से निर्मित मास्क | New India Times

शिक्षक संघ एकीकृत राजाखेड़ा के द्वारा उप खण्ड अधिकारी राजाखेड़ा को हाथ से निर्मित मास्क उनकी कार्यालय में जाकर कोविड 19 के बचाव के लिये सुपर्द किये।
ब्लॉक् अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ एकीकृत की महिला व पुरुषों द्वारा ये मास्क तैयार किये गये हैं। जिला कलक्टर के आह्वान पर 1500 मास्क शिक्षक संघ के सदस्य तैयार करके जिसकी की पहली खेप 500 मास्क जिला कलेक्टर के सुपर्द की जा चुकी है, आज उसी परिपेक्ष्य में राजाखेड़ा में उप खण्ड अधिकारी को मास्क सुपर्द किये गये।
उप खण्ड अधिकारी ने भी संघ के सदस्यों से सोशल डिस्टेन्सिंग के पालना के निर्देश दिए औऱ संघ के लोगों को लॉक डाउन के बारे में समझा कर सोशल डिस्टेन्सिंग के महत्व को समझाया जिससे इस कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके। संघ के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायन शर्मा ने बताया कि आज मास्क हाथ द्वारा निर्मित दिए हैं औऱ आगामी दिनों में सरमथुरा में भी मास्क प्रशासन को और दिए जाएंगे जिससे गरीब, निराश्रित के काम आ सकें औऱ कोरोना से बचाब हो सके। उप खण्ड अधिकारी को मास्क देते समय सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए छत्रपाल सिंह, लक्ष्मीनारायन शर्मा उपस्थित थे। शिक्षक संघ एकीकृत के निर्मित करने वाले लक्ष्मी नारायण शर्मा, हुक्म सिंह, अशोक शर्मा, श्यामजी, केदार सिंह, महवीर प्रसाद सेन, राजेन्द्र बैरवा, तेजपाल वर्मा, अली खान, केशव उपाध्याय, मंगल सिंह, बचन सिंह, मुरारी लाल, अजय शर्मा, चरण सिंह जादौन, ठाकुर दिमान सिंह, बंगाली बाबू कुशवाह, महेश उपाध्याय, राम राज मीणा, बादाम सिंह, डब्बलिया राम, लक्ष्मण मीणा ने निर्मित किये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.