वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

पलिया कलां नगर के बलदेव बैदिक इंटर कालेज स्थित क्वाॅरेंटाइन सेंटर में COVID-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु किये गये मित्र राष्ट्र नेपाल के लगभग 120 और 8 स्थानीय नागरिकों को फल जिसमें केला संतरा आदि फल वितरित किए गये। मुन्ना सिंह, कमांडेण्ट, 39वीं वाहिनी एस.एस.बी. द्वारा बलदेव वैदिक इंटर कालेज एवं 39वीं वाहिनी द्वारा स्वनिर्मित मास्क भी वितरित किये गये और उनका हाल चाल लिया गया और उनको सांत्वना दी गयी।
वाहिनी कमांडेण्ट द्वारा क्वाॅरेंटाइन किये गये नागरिकों को एक दूसरे से दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया जिससे कोरोना वायरस की चेन को रोका जा सके। राज्य सरकारों द्वारा क्वाॅरेंटाइन किये गये नागरिकों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया और क्वॉरेंटाइन किए गए नेपाली नागरिकों को आश्वासन दिया कि दोनों देशों के अधिकारियों में वार्ता होने के बाद जैसे ही कोई रास्ता निकलेगा उनको वापस उनके देश भेज दिया जाएगा और आप लोगों का यहां विशेष ख्याल रखा जा रहा है किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।साथ ही भाजपा नेता समाजसेवी रवि गुप्ता ने भी उनको आश्वासन दिया कि वह उनका हालचाल रोज लेते रहेंगे और किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित स्टाफ भी मौजूद रहा।
