वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जहां एक ओर लाॅकडाउन-2 के लगभग 12 दिन सफलता पूर्वक बीत गये हैं जिसमें सभी के सहयोग से कामयाबी हासिल हो पाई है और आगे भी लाॅकडाउन का प्रयास इसी तरह आप लोगो के सहयोग से बना रहे एवं शासन एवं प्रसाशन के द्वारा जो भी निर्णय या बचाव आप लोगों तक पहुँचाने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं वह सब आप लोगों के लिये ही है इसलिये कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से केवल बचाव के दम पर ही लड़ा जा सकता है जिसमें आप सभी की सहभागिता ज़रूरी है। सभी गांव एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि अकारण बिना बजह सडकों पर या मार्केट में न टहलें और एहतियात जरूर बरतें, यह बातें हैदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने कही हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद सुनीत कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव तथा लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु आप लोगों से बार-बार आग्रह कर रहा हूं और यह भी निवेदन कर रहा हूँ कि कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के सम्बन्ध मे कोई भी सोसल मीडिया पर भ्रामक खबरें पोस्ट न करे नहीं तो कार्यवाही सुनिश्चित है। जिसके चलते थाना क्षेत्र के कस्बा महेशपुर, ममरी अजान सहित अन्य कई गांवों में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार, सब इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव, विनोद सिंह, यशवीर सहित चौकी ईन्चार्ज अजान शशि शेखर यादव मौजूद रहे।
