अन्नदाता पर टूटा खाकीधारीयों का कहर: पीट-पीटकर किया युवक को मरणासन्न, एसपी ने किया लाइन हाजिर | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अन्नदाता पर टूटा खाकीधारीयों का कहर: पीट-पीटकर किया युवक को मरणासन्न, एसपी ने किया लाइन हाजिर | New India Times

एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन का फूलों से स्वागत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस आम नागरिकों पर जम कर डंडे बरसा रही है।
मामला थाना बौन्डी क्षेत्र का है जहां पर किसान को खेत जाना महंगा पड़ गया। वापस आते समय पुलिस जवानों ने उस पर जमकर डंडे बरसाए। पुलिस की पिटाई देख जब ग्रामीण दौड़े तब तक पुलिस अपना काम कर भीड़ को देखते हुए मौके से फरार हो गई। मामला थाना बौंडी क्षेत्र के कंदोसापुरवा का है जहाँ पर जसीम अंसारी पुत्र शमीम अंसारी अपने गांव के बाहर खेत से वापस आ रहा था कि सामने से आ रहे बौंडी थाने के दो सिपाहियों ने उसे रोका और नाम पूंछा उसके बाद मारना शुरू कर दिया। पास खेत में मौजूद ग्रामीण ने बताया कि जब सिपाहियों के द्वारा ज्यादा मार खाते देख जसीम बचाने के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगा तब गांव के सारे लोग दौड़ पड़े।

अन्नदाता पर टूटा खाकीधारीयों का कहर: पीट-पीटकर किया युवक को मरणासन्न, एसपी ने किया लाइन हाजिर | New India Times

ग्रामीणों की ज्यादा भीड़ और खुद को घिरता देख मौके से दोनों सिपाही अरुण कुमार सिंह व साथ में दूसरा हमराही सिपाही मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रह्मनंद सिंह ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। घायल जसीम को परिजन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गये।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बहराइच के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article