एक कोरोना पाॅजीटिव मरीज हुआ स्वस्थ, जांच आई नेगेटिव | New India Times

पवन परूथी, ब्यूरो चीफ, शिवपुरी (मप्र), NIT:

एक कोरोना पाॅजीटिव मरीज हुआ स्वस्थ, जांच आई नेगेटिव | New India Times

शिवपुरी जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जहां निरंतर डॉक्टरों द्वारा निगरानी की जा रही है। उन्हीं में से एक मरीज शिवपुरी निवासी दीपक शर्मा स्वस्थ हो गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है और रिपोर्ट नेगेटिव है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.एल.शर्मा ने बताया कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया था और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि अब मरीज स्वस्थ है।

सोमवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर अनुग्रह पी. एवं पुलिस अधीक्षक ने भी डॉक्टरों को बधाई दी और कहा कि यह जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला था जिसमें मरीज अब स्वस्थ है। इसके माध्यम से उन्होंने सभी जिले वासियों से भी कहा है कि डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। सभी की सुरक्षा को देखते हुए ही लॉक डाउन किया गया है इसलिए सभी इसका पालन करें अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें और सोशल डिस्टेंस इन का पालन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article