प्राइवेट हॉस्पिटल लॉक डाउन में खुले रहें, मरीजों को न हो परेशानी: कलेक्टर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्राइवेट हॉस्पिटल लॉक डाउन में खुले रहें, मरीजों को न हो परेशानी: कलेक्टर | New India Times

ग्वालियर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए शहर के ज्यादातर प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों ने कोरोना महामारी के डर से अपने हॉस्पिटल बंद कर दिए हैं जिस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकी कोरोना के अलावा भी बहुत सी ऐसी बीमारियां होती हैं जिन का समय पर इलाज मिलना जरुरी होता है। वैसे ही आमजन को लॉक डाउन के कारण काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं ऊपर से प्राइवेट हॉस्पिटलों के लॉक डाउन होने की वजह से लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है। आपदा के समय में इन सभी हॉस्पिटल संचालकों को मरीजों का सहयोग करना चाहिए। ग्वालियर कलेक्टर विक्रम कौशलेंद्र सिंह ने निर्देश जारी की है कि जो हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर इस आपदा में लॉक डाउन कर के अपने घरों में घुसे हैं इन सब के लइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त किये जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.