कुमार नगर से हजारों की शराब जब्त, आरोपी फरार | New India Times

जुनेद शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

कुमार नगर से हजारों की शराब जब्त, आरोपी फरार | New India Times

सिटी पुलिस ने संचारबंदी में हजारों रुपये की बिना अनुज्ञप्ति की गैर कानूनी शराब का जखीरा मंगलवार की शाम को बरामद किया है। पुलिस को देख कर शराब के बॉक्स छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने टेकवानी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी थाना प्रभारी अधिकारी हेमंत पाटील को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि साक्री रोड स्थित ब्लॉक नम्बर 7 आर समीपवर्ती परिसर में कुमारस्त रामदास सन्यासी के आवास के पास देसी विदेशी शराब अवैध रूप से बिक्री करने के इरादे से एक व्यक्ति ने लाया है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो एक व्यक्ति दो शराब से भरा बॉक्स छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कुणाल छोटू टेकवानी को संदिग्ध आरोपी के रूप में नामजद किया है। जब्त शराब का मूल्य 14 हजार 596 रूपये बताया गया है।

इस दबिश को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक श्री पंडित भुजबल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत पाटील के नेतृत्व में हिरालाल बैरागी, नाना आखाड़े, भिका पाटील, प्रहलाद वाघ, पंकज खैरमोड़े, मुख्तार मंसूरी आदि ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article