धौलपुर पुलिस की लॉक डाउन पर सख्त कार्यवाही, मृत्यु भोज के लिए बन रहे खाने को बंद कराते हुए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस की लॉक डाउन पर सख्त कार्यवाही, मृत्यु भोज के लिए बन रहे खाने को बंद कराते हुए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस ने लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आज कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर शहर में लॉक डाउन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित इंतजाम करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गये हैं।

धौलपुर पुलिस की लॉक डाउन पर सख्त कार्यवाही, मृत्यु भोज के लिए बन रहे खाने को बंद कराते हुए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि आज रमेश तंवर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव लुहारी में एक बुजुर्ग की आत्मा की शांति के लिए आज मृत्यु भोज का कार्यक्रम है जिसके लिए खाना बनना शुरू हो गया है और शाम को बड़ी संख्या में में लोग खाना खाने के लिए एकत्रित होगें। उक्त सूचना पर थानाधिकारी थाना कोतवाली ने मय जाप्ता तत्परता दिखाते हुए गांव लुहारी पहुंच कर मृत्यु भोज के लिए बन रहे खाने को बंद करवा कर दो व्यक्तियों संजय व सुरेश पुत्र माताप्रसाद जाति त्यागी निवासी गांव लुहारी थाना कोतवाली जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है, हलवाई मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि धारा 144 और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article