घबराये नहीं लॉक डाउन में सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: कलेक्टर श्री पिथोड़े | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

घबराये नहीं लॉक डाउन में सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: कलेक्टर श्री पिथोड़े | New India Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर भोपाल कलेक्टर ने जिले में आज से 21 दिनों तक लॉक डाउन के निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर श्री पिथोडे़ ने बताया कि पूर्व में ही धारा 144 के अंतर्गत सभी निर्देश जारी किए जा चुके है। आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। लॉक डाउन में पुलिस स्टेशन, पेट्रोल पंप, गैस सेवाएं, बिजली, मेडिकल, कैमिस्ट, राशन की दुकानें, नर्सिंग होम, फल सब्जी की सप्लाई जारी रहेगी, हालांकि स्थानीय प्रशासन कोशिश करेगा कि लोगों तक जरूरी सामान की डिलेवरी करे,
इसके साथ ही सभी क्षेत्रों के व्यपारियों के नम्बर भी शेयर किए जा रहे हैं जिससे घर पर भी समान मंगाया जा सके और समान की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस सम्बन्ध में कलेक्टर श्री पिथोडे़ ने व्यापारी संघों के साथ बैठक में सामान की उपलब्धता के लिए बात की। बाहर से आने वाले सामान के लिए आस पास के जिलो से संवाद किया जा रहा है।
कलेक्टर ने आम जनता से अपील की हैं कि अपने पास की दुकानों से सामान खरीदें, बाहर घूमने के लिये न निकलें, समान लेकर तुरन्त घर वापस पहुचें, लाये गए समान को सेनिटाइस करें, साबुन से हाथ धोयें, तभी घरों में प्रवेश करें, कपड़े तुरन्त बदलें, बूट- चप्पल घर के बाहर उतारें। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

इस दौरान सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे, बैंक खुले रहेंगे लेकिन वह सीमित स्टाफ के साथ काम करेंगे।
दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली चीजें दूध, सब्जी और राशन की सप्लाई होती रहेगी, अभी हमारे लिए लोगों के स्वास्थ्य की चिंता सबसे बड़ी है। अगर हम 21 दिन के लिए घरों में नहीं रहे तो हम 21 साल पीछे चले जाएंगे। अभी जिन जगहों पर टोटल लॉकडाउन था वहां पर आम जरूरत की चीजों की सप्लाई बिना बाधा के जारी थीं। ऐसे में आम लोगों को इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है कि दैनिक जरूरत की चीजों की सप्लाई में किसी तरह की बाधा आने दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article