कोरोनो जैसी महामारी को देखते हुये रोजगार सहायक सचिव संघ मप्र ने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का किया ऐलान | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर/भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोनो जैसी महामारी को देखते हुये रोजगार सहायक सचिव संघ मप्र ने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का किया ऐलान | New India Times

मध्यप्रदेश के रोजगार सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष रोशन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को पत्र लिखकर बताया है कि समस्त मध्यप्रदेश के 23000 ग्राम रोजगार सहायक अपने वेतन में से दो दिन का वेतन मान कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देगे जो लगभग 1 करोड़ रु होगी।

कोरोनो जैसी महामारी को देखते हुये रोजगार सहायक सचिव संघ मप्र ने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का किया ऐलान | New India Times

इसके लिए देवरी क्षेत्र के देवरी रोजगार सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने भी सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हम समस्त रोजगार सहायक प्रदेश की इस संकट की घड़ी में शासन के और जनता के साथ खडे हुये है व शासन के समस्त आदेशों का पालन करते हुए ग्राम स्तर पर तैनात हैं और वर्तमान में कोरोनो जैसी महामारी से लड़ने के लिये ग्राम पंचायत में नजर बनाए हुए हैं जो भी व्यक्ति दूसरे प्रदेश से आ रहा है उसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दे रहे हैं और उन व्यक्तियों को 14 दिन तक घर से न निकलने की हिदायत भी दे रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.