समाजसेवी विनोद दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश को 3 दिन के लिए लॉक डाउन के निर्णय का किया स्वागत | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

समाजसेवी विनोद दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश को 3 दिन के लिए लॉक डाउन के निर्णय का किया स्वागत | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी के द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश को 3 दिन के लिए लॉक डाउन किये जाने के निर्णय का स्वागत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया जिस देश में कोरोना वायरस पहुंचा है इसका आठवां हफ्ता विकराल रूप लेता है जिस देश में आठवें हफ्ता में कंट्रोल कर लिया उस देश में कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी का असर बहुत कम देखा गया है। इसी को लेकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित एक दिन पहले से सोशल मीडिया पर मथुरा को लॉक डाउन करने के लिए जन समर्थन मांग जुटाकर मांग कर रहे थे जिसका आज मुख्यमंत्री के द्वारा मथुरा के साथ पूरे उत्तर प्रदेश को 3 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया है क्योंकि लोगों में जागरूकता का अभाव होने के कारण लोग बिल्कुल जागरूक नहीं हैं इस कारण जगह जगह भीड़ देखी जा रही थी और प्रशासन के समझाने के बाद भी लोग प्रशासन के आर्डर को नहीं मान रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा आज लिया गया निर्णय को लोग मजबूरीवश मानेंगे इस कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी से लोग बच सकेंगे क्योंकि लोग अपने घरों में से 3 दिन तक बाहर नहीं निकल सकेंगे और समूह में इकट्ठा नहीं हो पाएंगे जिससे बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाएगा। जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है इसलिए सरकार और प्रशासन के हर निर्णय में सहयोग करें क्योंकि कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी संक्रमित है इसलिए लोगों को जागरूक होना बहुत है और जानकारी से ही आप अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.