झाबुआ जिले में लाॅक डाउन कर्फ्यू: जनता रही घरों में व प्रशासन व समाजसेवियों ने किये सेवा कार्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने बांटी दवाई व पिलाया काढ़ा | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले में लाॅक डाउन कर्फ्यू: जनता रही घरों में व प्रशासन व समाजसेवियों ने किये सेवा कार्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने बांटी दवाई व पिलाया काढ़ा | New India Times

कोरोना वायरस से लड़ने के लिये पूरे देश के साथ झाबुआ, मेघनगर, रानापुर, थांदला की जनता भी सहयोग दे रही है।
आम हो या खास सभी प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
साप्ताहिक हाट की वजह से अन्य जन नगर में प्रवेश ना कर सके इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। नगर के सभी नाकों पर पुलिस जवान तैनात रहे व सख्ती के साथ खातिरदारी करते हुए उन्हें घर के अंदर ही बैठने के निर्देश दे रहे है। जिला कलेक्टर व एसपी ने भी झाबुआ, मेघनगर, थांदला, रानापुर का दौरा किया व स्थिति का जायजा लिया।
वहीं एसडीएम एसडीओपी साथ मिलकर हर समय पूरे नगर शहर का जायजा लेते हुए जनता को घरों से नहीं निकलने की अपील करते रहे।
नगर परिषद सीएमओ भी अपने अपने सफाई कर्मचारियों के साथ नगर की सफाई व्यवस्थाओं के साथ दवाई छिड़काव करवाते रहे। नगर परिषद ने भी वार्ड पर खासा ध्यान देते हुए नगर की जनता की हर प्रकार से मदद करने को तत्पर दिखाई दिये। लॉक डाउन कर्फ्यू के कारण पुरे झाबुआ जिले मे सन्नाटा छाया रहा।

थांदला में समाज सेवियों के सराहनीय कार्य

झाबुआ जिले में लाॅक डाउन कर्फ्यू: जनता रही घरों में व प्रशासन व समाजसेवियों ने किये सेवा कार्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने बांटी दवाई व पिलाया काढ़ा | New India Times

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के सदस्य भी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविन्द्र मिश्रा के निर्देशों का पालन कर एका की रूप में सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए सेवा कार्य कर रही है।

झाबुआ जिले में लाॅक डाउन कर्फ्यू: जनता रही घरों में व प्रशासन व समाजसेवियों ने किये सेवा कार्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने बांटी दवाई व पिलाया काढ़ा | New India Times

आयोग के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मीना भायल के निर्देशानुसार शासकीय आयुष औषधालय थांदला आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काडे को डॉ. बाबूसिंह राठौड़, डॉ. अर्चनासिंह परस्ते, डॉ. राकेश अवासिया द्वारा बनाया गया जिसे आयोग के पवन नाहर, नीरज सौलंकी, पत्रकार अविनाश गिरी, सुधीर शर्मा, राजेश डामोर, भूपेंद्र छाजेड़, शुभम छाजेड़ व आयुष कर्मचारी रमेश चौहान, गोविंद गेहलोद, गोविंद मकवाना आदि के सहयोग से नगर में बंटवाया गया। सभी सदस्यों द्वारा होम्योपैथी रोगप्रतिरोधक दवाइयों का वितरण भी किया गया। उक्त काढ़ा व दवाई का सेवन नगर परिषद अध्यक्ष, व्यापारी संघ अध्यक्ष, एसडीएम, एसडीओपी, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन के कर्मचारियों व शासकीय अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने भी पिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के कार्य विशेष सराहनीय रहे। नगर बन्द के दौरान अनेक गरीब व भूखें व्यक्तियों की सेवा करते हुए सैकड़ों भोजन के पैकेट तैयार कर नगर में कई स्थानों पर वितरित किये गए उनके द्वारा यह कार्य निरन्तर सुबह शाम किया जा रहा है, जो बन्द के दौरान निरन्तर जारी रहेगा। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता पूनमचंद के पुत्र अनिमेष मिस्त्री ने, युवा यूथ के सदस्यों ने व पार्षद आनन्द चौहान ने क्रमशः पाँच पाँच हजार मास्क बुलवाकर व बनाकर ग्रामीणों व नगर की जनता में वितरित किये। इधर पत्रकार संघ सदस्यों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने सभी जनता से अपील कर कहा है कि हम आपके लिये बाहर है तो कृपया आप भी हमारें लिये घर पर ही रहिये व शासन प्रशासन के हर निर्देशों का पालन कीजिये। उन्होंने कहा कि यदि हम सख्ती से आज सोशल डिस्टेंश (सामाजिक दूरियां) बनाते हुए अपने घरों में रहेंगे तो कोरोना वायरस से प्रभाव से बच सकते हैं अन्यथा हम अपने साथ अपनों की जिंदगी को खतरें में डाल रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.