श्रंगेश्वर महादेव तीर्थ पर भी 31 मार्च तक रहेगा दर्शन पर प्रतिबंध | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रंगेश्वर महादेव तीर्थ पर भी 31 मार्च तक रहेगा दर्शन पर प्रतिबंध | New India Times

झकनावदा पेटलावद तहसील के प्रसिद्ध मधु कन्या एवं माही नदी के तट पर विराजे श्रंगेश्वर महादेव तीर्थ पर भी कोरेना वायरस के चलते बाबा महाकाल के दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए श्रंगेश्वर महादेव तीर्थ के गादीपति श्री रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि 31 मार्च तक मंदिर में केवल पूजन अर्चन के लिए मंदिर के पुजारी ही प्रवेश करेंगे अन्य किसी को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा साथ ही बताया कि आप समस्त भक्तों से निवेदन है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो अपील की गई है उस को ध्यान में रखते हुए एक स्थान पर अत्यधिक पब्लिक का जमावड़ा ना हो जिसे संक्रमित बीमारी जन-जन तक ना फैले, साथ ही महंत रामेश्वर गिरी जी एवं पुजारी राजेश शर्मा ने समस्त महाकाल भक्तों से अपील की है कि आप अपने घर से कम से कम निकले और अति आवश्यक हो तभी घर के बाहर निकले घर के अंदर रहकर भी अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article