कोरोना वायरस से बचने के लिए मथुरा में चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

कोरोना वायरस से बचने के लिए मथुरा में चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा पूरे विश्व में फैली संक्रमण बीमारी कोरोना से बचने के लिए चंदा ग्रीन अपार्टमेंट ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपने आप को बचाने के साथ पूरे परिवार को सुरक्षित रखने के लिए सिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर गौरव भारद्वाज के द्वारा बताया गया कि यह बीमारी छुआछूत की है इसलिए लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए अपने हाथ साफ रखते हुए सनराइजर का समय-समय पर दिन में कई बार यूज करें। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समाज से सरोकार रखती है इसलिए समय-समय पर अलग-अलग तरह के जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, आज इसी कड़ी में चंदा ग्रीन अपार्टमेंट में कार्यक्रम रखा है क्योंकि विश्व के साथ हमारा देश कोरोना संक्रमित बीमारी से जूझ रहा है इससे बचने के लिए हमें चाहिए कि हम लोग अपने आपको को जागरूक करें और अफवाह पर ध्यान ना दें। फिल्हाल इस बीमारी को यही कह सकते हैं की जानकारी ही बचाव है। चंदा ग्रीन अपार्टमेंट वेल्फेयर सोसायटी के महासचिव शशांक तिवारी ने कहा हम अपनी सरकार के साथ हैं, प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम लोग अपनी स्वेच्छा से उनका समर्थन करते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि 22 मार्च 2020 रविवार को सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक अपने परिवार के साथ घर में रहें।

जागरूकता अभियान के लिए जितेंद्र अग्निहोत्री ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को मुफ्त में मास्क दिए गए जिससे लोग इसे लगाने के बाद सुरक्षित रह सकें। जागरूकता अभियान में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, कृष्ण वीर चौधरी, भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, ज्ञानेंद्र मिश्रा बृजेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, मुकेश शर्मा, अशोक तिवारी, राम पचौरी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, गौरव बंसल, दीपक गुप्ता, कुमारी खुशबू चौधरी, प्राची अग्रवाल, रश्मि, शिखा, सोनी, मीरा आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.